जब मैंने “ऐ दिल है मुश्किल” फ़िल्म देखी तो वो फ़िल्म मुझे बेहद ही अच्छी लगी…..पता नहीं क्यों उस फिल्म को देखते हुए दिल के किसी कोने से सिर्फ यही आवाज़ आ रही थी…..ऐसा ही होता होता है असल जिंदगी में हमारे साथ…...ऐसे ही असल जिंदगी में आप किसी को टूट कर चाहते है। किसी के लिए टूट कर रोते हैं। किसी को पूरी शिद्दत के साथ भुलाने की कोशिश भी करते है। वो बात अलग है कि आप उसे लाख कोशिशों के बाद भी भूला नहीं पाते। अक्सर जब कभी मेरे सामने एक तरफा प्यार की बात हो रही होती है या फिर जब भी मैं इस फ़िल्म के गाने सुनती हूँ तो फ़िल्म का एक डायलॉग मेरे ज़ेहन में जरूर आता हैं। “जहाँ पर रणबीर कपूर शाहरुख खान से पूछते है - आसान है क्या ऐसी मोहब्बत करना जिसके बदले मोहब्बत न मिले ? और फिर शाहरुख खान जवाब देते है कि “ is the most beautiful feeling in the world” रणबीर कपूर फिर से पूछते है - कमजोरी नहीं लगती ये आपको ? और फिर दुबारा से शाहरुख खान जवाब देते है - बिल्कुल नहीं…..एक तरफा प्यार की ताकत ही कुछ और होती है और रिश्तों की तरह दो लोगों में नहीं बटती। इस पर सिर्फ मेरा हक है सिर्फ मेरा….!
ऐ दिल है मुश्किल फ़िल्म के इस डायलॉग मैं बिल्कुल इत्तफाक रखती हूँ। क्योंकि मैंने बहुत करीब से लोगों को बेइंतहा एक तरफा प्यार करते हुए देखा है। ऐसी मोहब्बत जिसके बदले में कुछ नहीं मिलता। और न ही कुछ मिलने की उम्मीद होती है। (लेकिन फिर भी उसके लिए दिन-रात दुआएं करते हुए देखा है। उसकी एक खुशी के लिए कुछ भी कर जाना, उसके रूड बेहवीयर के बाद भी उससे बातें करना। उसकी केअर करना, घण्टों उसके ऑनलाइन आने का वैट करना। उसकी हर परेशानी को अपनी परेशानी समझ लेना। उससे बातें करते वक्त किसी और को रिप्लाई न देना । सामने से उसके एक मैसेज के आने पर बेइंतहा खुश होना, बिना गलती के भी माफी मांग लेना। उसके गुस्सा होने पर घण्टों उसे मनना। उसके हर्ट हो जाने पर खुद घण्टों बैठकर रोना। उसकी रिकार्डेड आवाज़ को सुनकर अपना अकेलापन, मायूसी दूर कर लेना।) ऐसा एक तरफा प्यार आज सैकड़ों लोग करते हैं। और उन्हें इस प्यार से कोई शिकायत भी नहीं होती और बदले में प्यार की न तो कोई उम्मीद होती है और न ही वो कोई उम्मीद रखते हैं।
कई दोस्त कहते है एक तरफा प्यार में इंसान बंध जाता है ….न तो वो आगे ही बढ़ पाता है न ही छोड़ पाता है और वो इस कोशिश में लग जाता है कि उसके लायक बन जाएं।…. वही कुछ लोग इस प्यार को पागलपन तो कुछ इसे बेवकूफी कहते है।
एक तरफा प्यार का एहसास बहुत ही अलग और प्यारा सा होता है। और अगर तकलीफ की बात करे तो, एक तरफा प्यार में सबसे ज्यादा तकलीफ होती है क्योंकि हम किसी से कुछ कह भी नहीं पाते और किसी को गलत भी नहीं ठहरा सकते।…..
मेरा मानना है कि किसी से एक तरफा प्यार करना बिल्कुल गलत नहीं है….सबकी अपनी पसंद होती है। किसी को भी किसी से भी प्यार करने का पूरा हक है। बशर्ते उनका एक तरफा प्यार सामने वाले से किसी भी तरह की कोई उम्मीद न रखता हो…..क्योंकि आप अगर किसी से एक तरफा प्यार करते है तो इस बात को हमेशा याद रखे कि जैसे आप उस शख्स से प्यार करते है वैसे ही शायद वो भी किसी और से प्यार करता हो। ऐसे में न तो आप खुद को गलत ठहरा सकते हो न ही उस शख्स को ।